एन्नोर थर्मल पावर प्लांट हादसा : चेन्नई में स्टील आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एननोर थर्मल पावर प्लांट के निर्माण स्थल पर आज मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत का एक स्टील आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर असम और आसपास के राज्यों के प्रवासी मजदूर थे। हादसे के बाद एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को नॉर्थ चेन्नई के स्टैनली गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (TANGEDCO) के चेयरमैन डॉ. जे. राधाकृष्णन ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी मृतक मजदूर असम और आसपास के इलाकों से आए थे। इस दौरान बीएचईएल (BHEL) के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। अवडी पुलिस कमिश्नरेट ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्टैनली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, राहत और बचाव कार्य भी तेजी से जारी है।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “चेन्नई, तमिलनाडु में इमारत गिरने से हुए हादसे से दुखी हूं। इस कठिन समय में प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। -(ANI)

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ