हज़ार की रिश्वत लेते निलंबित बाबू रंगेहाथों पकड़ाया, नायब तहसीलदार भी आरोपी

इंदौर। इंदौर लोकायुक्त पुलिस के ट्रैप दल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित सहायक ग्रेड-3 बाबू नरेंद्र नरवरिया को ₹50 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा। यह रिश्वत उसने तहसील कार्यालय खुड़ैल में नामांतरण (ज़मीन ट्रांसफर) के कार्य के लिए मांगी थी।

​लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के अनुसार, आवेदक एडवोकेट कृष्ण कुमार दांगी ने मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि बाबू नरेंद्र नरवरिया ने उनकी विधवा बुआ भगवती बाई निवासी ग्राम खराड़ीया की ज़मीन के नामांतरण के लिए नायब तहसीलदार खुड़ैल दयाराम निगम के साथ मिलकर ₹50 हज़ार की रिश्वत की मांग की थी।

​शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान बनाया। बाबू नरवरिया ने रिश्वत की राशि लेकर तहसील कार्यालय बुलाया और पैसे अपनी टेबल की दराज में रख लिए। जैसे ही रिश्वत ली गई, आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी को दबोच लिया।​कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार मौके पर उपस्थित नहीं थे, लेकिन शिकायत में उनकी संलिप्तता पाए जाने के कारण, नायब तहसीलदार दयाराम निगम को भी आरोपी बनाया गया है।

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और 13(1) के तहत कार्रवाई की गई है।​ट्रैप दल में डीएसपी सुनील तालाना, इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास, सब-इंस्पेक्टर रहीम खान सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ