भारत में जन्मी पहली मादा चीता ‘मुखी’ आज हो जाएगी वयस्क, अब बढ़ाएगी देश में चीतों की संख्या

भारत में जन्मी पहली मादा चीता ‘मुखी’ आज हो जाएगी वयस्क, अब बढ़ाएगी देश में चीतों की संख्याश्योपुर। चीता पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के तहत भारत में जन्मी पहली मादा चीता ‘मुखी’ आज यानी 29 सितंबर (सोमवार) को ढाई वर्ष की होकर वयस्क श्रेणी में शामिल हो जाएगी।

कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार, यह उम्र चीता के वयस्क होने का मानक है।29 मार्च, 2023 को चीता ‘ज्वाला’ ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से भीषण गर्मी के कारण तीन की मौत हो गई थी।

इकलौती बची मुखी को भी ज्वाला ने छोड़ दिया था। प्रबंधन के अथक प्रयासों और कड़ी मेडिकल निगरानी के चलते मुखी को बचाया जा सका।प्रोजेक्ट चीता की ‘पोस्टर चीता’भारत में जन्मे 16 चीतों में से मुखी सबसे पहले वयस्क हो रही है और अब वह विदेशी वयस्क चीतों के कुनबे में शामिल होगी।

प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है कि अब मुखी भारत में चीतों की संख्या बढ़ाने में योगदान दे सकती है। प्रबंधन इसे प्रोजेक्ट की ‘पोस्टर चीता’ भी मानता है।प्रोजेक्ट चीता के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि 23 मई, 2023 को मुखी को कमजोर और थका हुआ पाए जाने के बाद उसे अलग से मेडिकल निगरानी में रखा गया था। कड़ी देखभाल के बाद उसने धीरे-धीरे शक्ति पाई।

मां ज्वाला से कई बार मिलाने की कोशिश की गई, लेकिन ज्वाला ने उसे पास नहीं रखा। इलाज और देखभाल के बाद जब मुखी ने खुद शिकार करना सीखा, तो यह टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।वर्तमान में 27 है चीतों की संख्याकूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 चीते लाए गए थे। अब तक नौ वयस्क चीतों और भारत में जन्मे 26 शावकों में से 10 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 11 वयस्क चीते और 16 शावक हैं, जिनमें से तीन चीते गांधीसागर अभयारण्य में रखे गए हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक