युवक बोला- पत्नी को भगा ले गई बहन, ढूंढ लाओ: जबलपुर में पुलिस को सौंपी दोनों की वॉट्सएप चैट; दो जिलों की पुलिस तलाश रही

मेरी पत्नी एक माह से लापता है। जबलपुर से अमरपाटन तक तलाश किया, वह नहीं मिल रही है। घर से निकलने से पहले उसने मेरे मामा की बेटी मानसी से वॉट्सएप पर बात की थी। दोनों ने साथ में रहने का प्लान बनाया था। मानसी तो घर आ गई लेकिन मेरी पत्नी गायब है। शायद मेरी बहन ने ही उसे बेच दिया है। मेरी पत्नी को ढूंढ़कर मिलवा दीजिए।”

यह फरियाद लेकर मैहर जिले के अमरपाटन में रहने वाला आशुतोष बंसल जबलपुर पुलिस के पास पहुंचा है। उसने पत्नी और ममेरी बहन की वॉट्सएप चैट भी पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

7 साल पहले की थी लव मैरिज
30 वर्षीय आशुतोष बंसल ने इलाके में ही रहने वाली संध्या से 7 साल पहले लव मैरिज की थी। संध्या के घर वाले तैयार नहीं थे, पर आशु के परिजन ने संध्या को अपना लिया। 2022 में आशु पत्नी संध्या को लेकर पढ़ाई करने के लिए जबलपुर आ गया। एक प्राइवेट कॉलेज से डीएड कर रहे आशु के घर पर बेलबाग में रहने वाली ममेरी बहन मानसी अक्सर आती रहती थी। आशुतोष और संध्या का 5 साल का बेटा भी है।

मानसी और संध्या ननद-भाभी थीं, दोनों में अक्सर खूब बात होती थीं। वे साथ में घर से बाहर घूमने भी जाती थीं। आशुतोष को कभी शक नहीं हुआ कि उसकी पत्नी और बहन के बीच कुछ अलग रिश्ता चल रहा है।

12 अगस्त को घर से निकली, अगले दिन रेलवे स्टेशन पर मिली
आशुतोष ने बताया- मैं जबलपुर के शीतला माई इलाके में मकान किराए पर लेकर पत्नी और बेटे के साथ रहता था। 13 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे संध्या घर पर बताए बगैर कहीं चली गई। दिनभर उसे तलाश करता रहा, पर वह नहीं मिली।

आशुतोष ने पत्नी संध्या के घर से निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया था। पुलिस कंट्रोल रूम में शहर के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो संध्या रांझी की तरफ जाते हुए दिखाई दी।

आशुतोष को यकीन था कि संध्या रांझी गई है, तो मानसी के साथ ही होगी। उसे आशंका थी कि संध्या अगले दिन सुबह जबलपुर से रीवा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से मैहर जा सकती है।

ऐसे में वह सुबह करीब साढ़े छह बजे रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां संध्या मिल गई। आशुतोष ने संध्या से पूछा कि वह कहां थी लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। उसने थाने चलने की बात कही, तो संध्या ने कहा कि मुझे अमरपाटन ले चलो, जबलपुर में नहीं रहना है। इसके बाद आशुतोष पत्नी और बेटे को लेकर घर आ गया।

22 अगस्त को मोबाइल घर पर छोड़कर चली गई
जबलपुर से अमरपाटन आने के बाद एक सप्ताह तक संध्या पति आशुतोष के साथ रही। फिर 22 अगस्त को मोबाइल छोड़कर घर से गायब हो गई। आशुतोष ने ससुराल जाकर भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने संध्या का मोबाइल चेक किया तो संध्या और मानसी की चैट मिली। जिसे पढ़कर उसके होश उड़ गए।

आशुतोष का कहना है कि उसकी पत्नी को गायब करने में मानसी का ही हाथ है। पुलिस अगर सख्ती से पूछताछ करे तो संध्या का पता लग जाएगा।

मैहर और जबलपुर की पुलिस कर रही तलाश
आशुतोष ने पत्नी संध्या के लापता होने की शिकायत मैहर जिले के अमरपाटन और जबलपुर के घमापुर थाने में दर्ज कराई है। दोनों थानों की पुलिस संध्या की तलाश में जुटी है। घमापुर थाने के एसआई सुनील ने कहा- मानसी से पूछताछ में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। संध्या की तलाश कर रहे हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ