खंडवा: दो पत्नियों का हत्यारा कब्रिस्तान में शवों से करता था छेड़छाड़, अमावस्या की रात को चुनता था वक्त

खंडवा। कब्रिस्तान में शवों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। बुधवार दोपहर कंट्रोल रूम में एसपी मनोज कुमार राय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।पुलिस के अनुसार आरोपित अय्युब खान (50), निवासी ग्राम मुंदवाड़ा थाना जावर, पहले अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है। इनमें से एक मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने कब्रिस्तान में तीन बार कब्रें खोदकर शवों के साथ छेड़छाड़ की।आरोपित अमावस्या की रात को कब्रिस्तान में जाकर हाल ही में दफनाई गई कब्रों को चुनता और मिट्टी हटाकर शवों से अनैतिक कृत्य करता। उसका उद्देश्य लोगों में यह भ्रम फैलाना था कि घटना किसी हिंदू तांत्रिक द्वारा की गई है।यह घटनाएं 17 मई, 19 मई और 21 सितंबर को खंडवा के बड़े कब्रिस्तान और ग्राम सिहाड़ा में हुई थीं। मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होने पर भारी नाराज़गी फैल गई थी।एसपी राय के निर्देशन और एएसपी (शहर) महेंद्र तारणेकर, सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे व कोतवाली टीआई अशोक सिंह चौहान की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।गांव वाले अय्युब को उसके जघन्य अपराधों के कारण ‘शैतान’ कहकर पुकारते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले चोरी और हत्या जैसे कई अपराध कर चुका है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ