इंदौर में चूहों का आतंक, 8 महीने में 754 लोग बने शिकार

इंदौर। शहर में चूहों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जनवरी से अगस्त 2025 तक 754 लोग चूहे के काटने के शिकार हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे और मधुमेह के मरीज शामिल हैं। हुकुमचंद अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, इन सभी पीड़ितों को एंटी रैबिज वैक्सीन लगाई गई है।अस्पताल से जुड़े तथ्यएमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआईसीयू में हाल ही में नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया था। वहीं हुकुमचंद अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि जनवरी से अगस्त तक लगातार चूहों के काटने के मामले रिपोर्ट हुए हैं।महीनेवार आंकड़ेजनवरी – 30 मामलेफरवरी – 38 मामलेमार्च – 55 मामलेअप्रैल – 55 मामलेमई – 63 मामलेजून – 108 मामलेजुलाई – 234 मामले (सबसे ज्यादा)अगस्त – 171 मामलेकुल: 754 मामलेविशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल चूहों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पहले टिटनेस का इंजेक्शन लगाया जाता था, लेकिन अब डब्ल्यूएचओ की नई गाइडलाइन के अनुसार एंटी रैबिज वैक्सीन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।डॉक्टर का बयानहुकुमचंद अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि अस्पताल में सभी पीड़ितों को एंटी रैबिज वैक्सीन दी जा रही है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ