कटनी में 194 करोड़ की बाईपास की स्थिति जर्जर: अंधेरे में डूबी सड़क; हाईटेंशन लाइन की अनदेखी से हादसे बढ़ने का खतरा

कटनी में 194.4 करोड़ रुपए की लागत से बने 19 किलोमीटर लंबे बाईपास पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कटनी के पीरबाबा से चाका तक निर्मित बाईपास की स्थिति जर्जर है। इस बाईपास का उद्देश्य शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा प्रदान करना था, लेकिन अब यह परियोजना अपने मुख्य उद्देश्य में विफल होती दिख रही है। आए दिन सड़क हादसों का कारण बन रही है।

बाईपास पर अंधेरा यात्रियों के लिए बन रहा खतरा

बाईपास पर सबसे बड़ी समस्या चारों ओर पसरा अंधेरा है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। बाईपास से बिजली के ट्रांसफॉर्मर गायब हैं और कई बिजली के खंभों में कनेक्शन ही नहीं किए गए हैं। इस वजह से रात के समय यह बाईपास पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

भष्ट्राचार और लापरवाही से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

स्थानीय कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने इसे ठेकेदार एजेंसी श्रीजी इन्फ्रास्ट्रक्चर और अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ भ्रष्टाचार बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाईपास की सर्विस रोड भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और खराब निर्माण सामग्री की वजह से यह सड़क छोटे-बड़े वाहनों के लिए मुसीबत बन गई है। जो निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है।

लापरवाही का आलम यह है कि बाईपास के बीचों-बीच से 33 केवी की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। नियमानुसार, दुर्घटनाओं से बचने के लिए इस लाइन को भूमिगत किया जाना चाहिए था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस नियम की पूरी तरह से अनदेखी की है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Screenshot
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ