घर में एसी-कार नहीं होने से नाराज होकर सुसाइड किया: छतरपुर बीजेपी IT सेल के सदस्य का शव 40 घंटे बाद मिला; 12वीं पढ़ता था

छतरपुर के चंदला की तलैया में बीते दो दिनों से चल रहे रेस्क्यू के बाद आखिरकार गुमशुदा युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान चंदला के वार्ड 7 निवासी हर्ष पिता छोटे लाल साहू (19) के रूप में हुई है। हर्ष साहू 15 सितंबर की रात घर से बिना बताए अचानक चला गया था।

हर्ष चंदला के सीएम राइज स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसने पिछले महीने ही भाजपा आईटी सेल की सदस्यता ली थी। वह नेता बनना चाहता था। परिजन ने बताया कि घर में एसी न लगवाने और कार न आने से वह नाराज था।

परिजन को जब देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 16 सितंबर को चंदला पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने साइबर सेल की मदद से हर्ष के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई। पता चला कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मोबाइल सक्रिय है। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान मोबाइल-जूते बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एसडीईआरएफ टीम को सूचित किया।

रेस्क्यू की 3 तस्वीरें देखिए…

जाल में फंसा शव, बाहर निकाला
टीम ने 16 सितंबर की देर शाम करीब ढाई घंटे तक तलैया में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, बुधवार सुबह गोताखोरों की टीम ने एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया और जाल में फंसे हर्ष के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

नेता बनना चाहता था हर्ष साहू
लोगों ने बताया कि हर्ष ने पिता से घर में एसी लगवाने और कार लेने की बात कही थी। पिता ने पढ़ाई करने की बात कहते हुए मना कर दिया। वह नेता बनना चाहता था। डेढ़ माह पहले उसने बीजपी आईटी सेल की सदस्यता ली थी। वह विधायक और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के साथ रहता था। मंत्री के साथ हर्ष की तस्वीर भी सामने आई है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ