बालाघाट में हार्डवेयर कारोबारी और पत्नी की हत्या: बेडरूम में खून से लथपथ पड़ी थी दोनों की लाश; घर में सिर्फ बेटा था

बालाघाट में हार्डवेयर कारोबारी और उनकी पत्नी का शव बेडरूम में खून से लथपथ मिला। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे नादी गांव की है।

कटंगी पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हेमेंद्र बिसेन और उनकी पत्नी योगिता बिसेन के रूप में हुई। हेमेंद्र का शव बिस्तर के पास पड़ा हुआ था, जबकि उनकी पत्नी का शव बिस्तर पर मिला। पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना स्थल को सील कर दिया।”

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बताया जा रहा है कि हेमेंद्र बिसेन की नादी में हार्डवेयर की दुकान थी।

दूसरे नंबर के भाई ने देखा था शव

ग्रामीण गुणेश कटरे ने बताया कि घर में बेटा वशिष्ट बिसेन था। बेटी प्रज्ञा बिसेन नागपुर में जेईई की तैयारी कर रही है। परिवार व्यावसायिक रूप से मजबूत था। बड़े भाई ईश्वरी बिसेन कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर के भाई करण बिसेन का किराना का बड़ा कारोबार है, तीसरे नंबर के शैलेंद्र का अपना काम है। हेमेंद्र सबसे छोटे थे।

सबसे पहले दोनों के शव भाई करण ने देखा। हेमेंद्र और उनकी पत्नी जब नहीं दिखीं तो करण उनके कमरे में देखने गए। फिलहाल, परिवार के लोग घटना के बाद से बदहवास हैं। कोई बात करने को तैयार नहीं है। पुलिस भी अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक हत्या का मोटिव सामने नहीं आया है। दोनों के सिर में चोटें हैं। मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले में प्लान तैयार कर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि घर से किसी प्रकार की कोई सामग्री गायब नहीं है। घर में केवल बेटा था।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ