
इंदौर – लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आजादनगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत ने हत्या के मामले में आरोपी पक्ष की मदद करने के बदले कुल 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पहली किश्त के तौर पर उसने 1 लाख रुपए की मांग की थी।लोकायुक्त टीम ने आरोपित को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।








