MP Hospital Hooliganism: मरीज की मौत पर गुस्साई मां ने महिला डॉक्टर को पीटा, कपड़े फाड़े

राजगढ़। माचलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इलाज के लिए लाए गए मरीज की मौत होने पर उसकी मां ने गुस्से में महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। मृतक अरविंद को स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक के परिजन सीधे स्वास्थ्य केंद्र लौट आए और वहां हंगामा करने लगे। मृतक की मां द्रोपदी बाई ने डॉक्टर पायल पाटीदार पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए उन पर जमकर मारपीट की और उनका कपड़ा तक फाड़ दिया। डॉक्टर ने खतरा भांपकर खुद को कक्ष में छिपाने की कोशिश की, लेकिन परिजन ने वहां घुसकर धक्कामुक्की की।घटना के विरोध में नगर के केमिस्ट एसोसिएशन ने मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब तीन घंटे के लिए बंद रखकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में डॉक्टरों के साथ ऐसी घटनाएं ना हों।माचलपुर थाना प्रभारी पूजा परिहार ने बताया कि मृतक की मां के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व डॉक्टर से अभद्रता का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ