MPPSC Result 2024: इंजीनियर से DSP बनी मुस्कान सोनी, पिता मैकेनिक थे, परिवार में खुशी का माहौल

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2024 में मुस्कान सोनी का नाम चमक गया है। मुस्कान ने राज्य सेवा परीक्षा में 23वां स्थान हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनने का सपना पूरा किया है। साथ ही राज्य पुलिस सेवा की रैंकिंग में उनका स्थान 10वां रहा।संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) निवासी मुस्कान के पिता मोहन सोनी मोटर मैकेनिक हैं और मां ज्योति सोनी गृहिणी। मध्यम वर्गीय परिवार की मुस्कान ने बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रारंभिक शिक्षा साधु वासवानी स्कूल से पूरी की। 12वीं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने के बाद इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। एमएसीटी से इंजीनियर बनने के बाद गुजरात की एक कंपनी में TCG इंजीनियर के रूप में कार्य किया।लेकिन मुस्कान का सपना था समाज पर असर छोड़ने वाला पद हासिल करना। इसलिए उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उन्होंने रोजाना 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई की, मोबाइल से दूरी बनाई रखी और पूरी लगन से तैयारी की।

इस साल मेहनत रंग लाई और उनका चयन DSP के पद पर हुआ। मुस्कान के सफल होने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है। मां ज्योति, पिता मोहन सोनी, बहन महक, राधिका और भाई कमलेश सोनी गर्व महसूस कर रहे हैं। मुस्कान ने बताया, “लक्ष्य बनाकर मेहनत कीजिए, सफलता निश्चित है। इंजीनियर बनने के बाद मन में सिविल सेवा में बड़ा पद पाने की ठान ली थी। अब यह सपना पूरा हो गया।”यह प्रेरणादायक कहानी साबित करती है कि संकल्प और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ