
सिवनी। सिमरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला कर जीवन उर्फ सतीश बघेल (35) की मौत हो गई। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। शव को एंबुलेंस में रखकर गांव ले जाते समय स्वजनों ने सर्किट हाउस चौराहा पर हंगामा करने का प्रयास किया। एंबुलेंस की चाबी गायब होने के कारण वाहन नहीं चल पाया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए कोतवाली की जीप से लोहे की जंजीर से एंबुलेंस को बांधकर लगभग सात किलोमीटर दूर सिमरिया गांव तक शव पहुंचाया








