
जबलपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत शनिवार को जबलपुर नगर निगम मुख्यालय सहित निगम के सभी 16 जोन कार्यालयों में संपत्ति कर और जलकर जमा करने हेतु लोक अदालत आयोजित की गई। करदाताओं को निर्धारित छूट का लाभ देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था।लेकिन करदाता जोन कार्यालयों में कर जमा करने पहुंचे, उन्हें सर्वर डाउन होने की समस्या का सामना करना पड़ा। राजस्व अधिकारी कमल आनंद ने बताया कि लगभग एक घंटे से ई-नगर पालिका का सर्वर डाउन है। बताया गया कि सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। इस वजह से करदाताओं को लंबी लाइन में खड़ा रहकर सर्वर चालू होने का इंतजार करना पड़ा।








