MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित: देवांशु शिवहरे पहले स्थान पर, डिप्टी कलेक्टर बने कई उम्मीदवार

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस बार ओबीसी आरक्षण से जुड़े विवाद के कारण परिणाम दो हिस्सों में घोषित किए गए हैं। कुल 110 पदों में से फिलहाल 96 पदों पर ही चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।पहला स्थान देवांशु शिवहरे ने 953 अंक के साथ प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर ऋषव अवस्थी (945 अंक), जबकि अंकित ने तीसरा स्थान (942 अंक) हासिल किया। इंदौर की हर्षिता दवे ने 893.75 अंक पाकर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया और डिप्टी कलेक्टर बनीं। उन्होंने बताया कि उनका राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन है और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से हिंदी निबंध में विशेष लाभ मिला।

अभिषेक जैन ने 877.25 अंक प्राप्त किए। वे पहले लेखा परीक्षक और जनपद सीईओ पद पर कार्यरत थे। नौकरी के साथ कठिन समय में भी उन्होंने रात में पढ़ाई करके सफलता हासिल की। विक्रमदेव सरयाम ने 765 अंक लेकर बारहवां स्थान हासिल किया। वे पहले आबकारी उप-निरीक्षक पद पर कार्यरत थे और रोजाना तीन घंटे पढ़ाई करते रहे।इस बार टॉप 10 में 6 पुरुष और 4 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। 14 पदों पर चयन का निर्णय अदालत के फैसले पर निर्भर रहेगा। चयनित उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, सहायक संचालक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक