सतना में कृषि मंत्री के दौरे पर हंगामा, उर्वरक की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों का विरोध

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के दौरान हंगामा हो गया। जिले में खाद की कमी को लेकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के काफिले को रोक लिया और काले झंडे दिखाते हुए नारेबाज़ी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।हंगामे के बीच शिवराज सिंह चौहान गाड़ी से उतरकर खुद किसानों और कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने पहुँचे। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध नहीं हो रहा है और किसान समय पर खाद के लिए भटक रहे हैं।कृषि मंत्री ने मौके पर जवाब देते हुए कहा कि वे कृषि मंत्री हैं लेकिन उर्वरक की आपूर्ति का काम उर्वरक मंत्रालय देखता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस विषय पर राज्य सरकार और मंत्रालय से चर्चा कर व्यवस्था सुधारने की कोशिश की जाएगी। चौहान ने यह भी कहा कि इस साल सतना को अब तक 27,700 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है, जबकि पिछले साल इसी समय तक 23,500 मीट्रिक टन ही मिला था। हाल ही में नई खेप भी जिले में पहुँची है।वहीं कांग्रेस नेताओं का?कहना है कि असली समस्या खाद की आपूर्ति नहीं बल्कि वितरण प्रणाली में गड़बड़ी है। उनका आरोप है कि कागज़ों पर खाद की पर्याप्त मात्रा दिखायी जाती है लेकिन ज़मीनी स्तर पर किसानों को समय पर नहीं मिल रही। कांग्रेस ने सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।खेती के मौसम में खाद की कमी को लेकर यह विवाद और तेज़ हो गया है। मंत्री चौहान ने आश्वासन दिया है कि मामले की समीक्षा की जाएगी और किसानों को किसी भी हाल में खाद की किल्लत नहीं होगी ।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ