उज्जैन में साइबर ठगों को सिम बेचने वाला इमरान गिरफ्तार

उज्जैन। साइबर ठगी के मामले में मोबाइल सिम का फर्जीवाड़ा करने वाले इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले फ्रीगंज स्थित मोबाइल दुकान में काम करता था। यहां उसने फर्जीवाड़ा कर महाकाल क्षेत्र में अपनी दुकान खोलकर सिम बेचना शुरू किया। इमरान पर आरोप है कि उसने 27 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक कई सिम फर्जी दस्तावेजों के जरिए साइबर ठगों को बेची।जांच में पता चला कि जिन लोगों के नाम पर सिम जारी किए गए, उन्होंने ऐसी सिम नहीं खरीदी थी। इमरान ग्राहक के पहचान पत्र का दुरुपयोग कर एक सिम ग्राहक को देता और दूसरी सिम अपने पास रख लेता था। बाद में वह सिम साइबर ठगों को महंगे दाम पर बेच देता था।महाकाल व माधव नगर पुलिस ने इमरान के खिलाफ 318(4) बीएनएस, 66(सी) आइटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत दो केस दर्ज किए। शुक्रवार को माधव नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे जांच जारी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ