लाड़ली बहनों के खातों में आए 1541 करोड़ रुपए: झाबुआ में CM बोले-जो कांग्रेसी कहते हैं बहनें दारू पीती हैं, उन्हें घर-मोहल्ले में घुसने मत देना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ के पेटलावद से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए की 28वीं किश्त ट्रांसफर की है। हर लाभार्थी के अकाउंट में 1250-1250 रुपए आए हैं। सीएम ने कहा कि इस दीपावली के बाद 1500 रुपए लाड़ली बहनों के खाते में दिए जाएंगे।

सीएम ने इसके अलावा, जिले के 345.34 करोड़ रुपए लागत के 72 से ज्यादा विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें अलग-अलग विभागों के 194.56 करोड़ रुपए लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 150.78 करोड़ रुपए लागत के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

कांग्रेस ने बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि बहनें दारू पी जाती हैं। ऐसे कांग्रेसियों को घर में घुसने मत देना। वे मोहल्ले में आएं, तो आने मत देना। बहनों का अपमान कभी बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। बहनों को अपमानित करते हैं। कांग्रेस ने कभी बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। कभी बहनों की चिंता नहीं की। कांग्रेसी केवल वोट मांगते हैं। झूठ बोलते हैं।”

रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं
सीएम ने कहा कि अब लोगों को काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहीं झाबुआ में रोजगार के अवसर मिलेंगे। पांच लाख तक का बीमा सरकार की तरफ से नि:शुल्क होगा। इसकी शुरुआत झाबुआ जिले से होगी।

सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आना चाहिए। सीमा पर जवान और खेत में किसान, दोनों बराबर होते हैं। सीएम ने 17 सितंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने का आमंत्रण भी लोगों को दिया।

• पेटलावद में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड बनाया जाएगा।

• श्रृंगेश्वर तीर्थस्थल का सौंदर्यीकरण 6.5 करोड़ की लागत से होगा।

• एनएच 47 पर टू लेन मार्ग 86 करोड़ की लागत से बनेगा।

• झाबुआ कल्याणपुरा रायपुरिया मार्ग नया बनाने की घोषणा की।”पुष्पवर्षा कर लाड़ली बहनों का स्वागत
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर जिले भर आई लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिवादन किया। सीएम को तीर कमान भेंट किया। झुलड़ी व साफा भी पहनाया गया। सीएम ने कार्यक्रम के आखिर में पेटलावद ब्लास्ट की 10वीं बरसी पर हादसे में मारे गए 78 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।”कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद रहीं।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ