सीएम मोहन यादव ने शाजापुर में फसल खराबी का लिया जायजा, सर्वे के दिए निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले की पोलायकलां तहसील के ग्राम खड़ी में जाकर खराब हुई सोयाबीन की फसल का अवलोकन किया और किसानों से नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर शाजापुर सहित सभी कलेक्टर्स को आदेश दिए कि फसल खराब होने वाले क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराया जाए।

डॉ. यादव ने बताया कि कम बारिश एवं कीट प्रकोप के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है, जिसका पूरा सर्वे कराकर किसानों को अधिकतम लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले में नर्मदा-पार्वती-चंबल-कालीसिंध लिंक परियोजना के माध्यम से किसानों को जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी परिस्थितियों में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने कामधेनु योजना के तहत देशी गाय पालन को बढ़ावा देने की भी जानकारी दी। इस योजना में सरकार द्वारा गाय पालन पर अनुदान दिया जाएगा, साथ ही गौशालाओं के लिए भी विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की जानकारी देते हुए बताया कि फलोद्यान लगाने पर किसानों को तीन वर्ष तक आर्थिक सहायता दी जाएगी।

डॉ. यादव ने कपास उत्पादन को प्रोत्साहित करने की बात कही और धार जिले के बदनावर में ‘पीएम मित्रा’ औद्योगिक पार्क के विकास की भी जानकारी दी, जिसका शिलान्यास 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना मालवा-निमाड़ अंचल के कपास उत्पादक किसानों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान