कटनी के पडरभाठा में 100 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग

कटनी के स्लीमनाबाद तहसील स्थित ग्राम पडरभाठा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीण रोहित सोनी के अनुसार, गांव के हरिजन और आदिवासी समाज के कुछ लोगों ने 100 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इस जमीन में वृक्षारोपण क्षेत्र, तालाब और गोचर की भूमि शामिल है।

विरोध करने वाले ग्रामीणों को अतिक्रमणकारी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन गांव के मवेशियों के लिए गोचर भूमि के रूप में आरक्षित है। अतिक्रमण के कारण पशुओं को चारागाह नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर से मामले की गंभीर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना उचित जांच के किसी ग्रामीण पर झूठा मुकदमा दर्ज न किया जाए। साथ ही भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जल्द से जल्द सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ