जबलपुर में गैस सिलेंडर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। कटंगी थाना पुलिस ने एक बड़े गैस सिलेंडर चोर गिरोह का सफल पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 60 गैस सिलेंडर, नकद राशि और चोरी में उपयोग किए गए दो वाहन भी बरामद किए गए हैं।यह कार्रवाई बेलखेड़ा स्थित एचपी गैस एजेंसी के मालिक रामलाल घुर्रक की शिकायत पर की गई थी। उन्होंने बताया था कि 2 मई से 7 मई के बीच उनके गोदाम से कुल 160 सिलेंडर (120 भरे और 40 खाली) चोरी हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने लगातार गुप्त सूचनाओं के आधार पर तलाशी अभियान चलाया।पुलिस ने गिरोह के सरगना संतोष यादव और उसके साले साहिल बर्मन को गिरफ्तार किया। इनके पूछताछ पर अन्य पांच सदस्य भी पकड़े गए, जिनमें दीपक साहू, राहुल चौधरी, नरेंद्र रजक, सोनू कुशवाहा और मोनू कुशवाहा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने शहर और आसपास के कई अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों को भी स्वीकार किया।थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ