गौ सेवकों ने कलेक्टर से की शासकीय भूमि की मांग: देवरी हटाई गांव में गौशाला बनाने का रखा प्रस्ताव

कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में आवारा गौवंश की सुरक्षा के लिए नई पहल सामने आई है। समाजसेवी राजाराम पटेल के नेतृत्व में गौ सेवकों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने देवरी हटाई गांव में गौशाला निर्माण के लिए शासकीय भूमि की मांग की है।

राजाराम पटेल ने बताया कि क्षेत्र की मौजूदा गौशालाओं में जगह की कमी है। रखरखाव की समस्या के कारण बड़ी संख्या में गायें सड़कों और खेतों में घूम रही हैं। सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश की मौत हो रही है। राहगीर भी घायल हो रहे हैं।

गौ सेवक ‘गौ बचाओ, किसान बचाओ’ अभियान चला रहे हैं। नई गौशाला में आवारा गौवंश का पालन-पोषण किया जाएगा। सभी आवश्यक सुविधाएं योजनाबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। देवरी हटाई गांव में गौशाला संचालन से क्षेत्र के आवारा गौवंश को सुरक्षा और पर्याप्त भोजन मिल सकेगा।

राजाराम पटेल ने योजना का विवरण साझा किया। गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। गोबर से लकड़ी बनाकर बेची जाएगी। गोमूत्र का विक्रय भी किया जाएगा। इससे होने वाली आमदनी गौशाला में लगाई जाएगी।

क्षेत्र के प्रत्येक गांव से आवारा मवेशियों को लाकर उनका पालन-पोषण किया जाएगा। मौजूद अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ