कटनी में आर्म्स डीलर के घर में नकाशपोश बदमाशों ने लगाई आग, घटना CCTV कैमरे में कैद

कटनी शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और बढ़ते अपराधों को लेकर आमजन चिंता में हैं। माधवनगर थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले पूर्व आर्म्स डीलर के घर मंगलवार की रात को तीन नकाबपोश बदमाश वाहन से पहुंचे और गेट के पास ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी व भाग निकले। बाहर आग लगी देखकर स्वजन भागे और गार्डन में लगे नल से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया

घटना से लोगों में दहशत का माहौल

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है और पुलिस अज्ञात पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार माधवनगर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नगर के पूर्व आम्र्स डीलर नाजिम खान का निवास है।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात एक बजे के लगभग उनके गेट पर अचानक से किसी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका और आग लगा कर भाग निकले। दरवाजे में आग लगी देखकर घर के लोग दहशत में आ गए और बाहर की ओर भागकर गार्डन में आ गए। जहां पर पानी की व्यवस्था थी और नल के माध्यम से स्वजनों व आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी घटना टल गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। साथ ही स्वजनों ने जब घर के सीसीटीवी कैमरे जब खंगाले गए तो उसमें सामने आया कि स्कूटी सवार तीन नकाबपोश घर के सामने तक आए थे। उन्होंने वाहन रोका और उसमें से युवक नीचे आने के बाद गेट पर पहुंचे और कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। साथ तत्काल दोपहिया वाहन में बैठकर भाग निकले। मामले को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ