माधव नगर पुलिस का जनसंवादरात्रि में अनावश्यक घूमने वालों पर होगी कार्रवाईकानून व्यवस्था में सुधार के लिए जनमानस ने खुलकर रखे सुझाव

पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिंधु भवन माधव नगर में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी, मिलर्स और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम में लोगों ने क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, क्रिकेट सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री, दुकानों के बाहर अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर खुलकर बात रखी। साथ ही विगत दिनों हुए रोहित चंचलानी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए बिंदुवार समाधान बताए और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशे में वाहन चलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। नागरिकों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए गए।व्यापारिक संगठनों और नागरिकों से नगर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। ट्रैफिक समस्या को देखते हुए सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि आगे से सड़क पर अतिक्रमण न करें।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद श्याम पंजवानी, व्यवसायी निरंजन पंजवानी, झम्मटमल थारवानी, माधव नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थनी, जोधाराम जय सिंघानी, कांग्रेस नेता राजा जगवानी, पार्षद राजकुमार माखीजा, ईश्वर बहरानी सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत ने आतंकवाद को निशाना बनाया, नागरिकों या सैन्य प्रतिष्ठानों को नहीं : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शुक्रवार को हैदराबाद में जैन इंटरनेशनल ट्रेड कम्युनिटी (JITO) के कार्यक्रम में कहा कि भारत ने हमेशा आतंकवाद को ही निशाना बनाया है, न…

    बड़वानी समाचार: कंटेनर ने बस को टक्कर मार रोड साइड में पलटा, चालक स्टेयरिंग में फंसा मिला

    सेंधवा/बिजासनघाट (बड़वानी)। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे बनारस से महाराष्ट्र की तरफ जा रहे कंटेनर ने महाराष्ट्र परिवहन की बस को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर असंतुलित होकर रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ