इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 20 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो युवक और एक महिला गिरफ्तार,1.20 करोड़ के मोबाइल लौटाए

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवक और एक महिला को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में छात्रों को नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग और एक कार जब्त की है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस टीम ने स्कीम नंबर 114 स्थित पानी की टंकी के पास से इरफान शेख निवासी एमआईजी कॉलोनी, सरफराज खान निवासी खजराना और उनकी एक महिला मित्र को पकड़ा है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे थे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

प्रतापगढ़ से लाए थे ड्रग्स

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 20 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग और एक कार बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रतापगढ़ और मंदसौर क्षेत्र से नशीला पदार्थ लेकर इंदौर आते थे और यहां स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच ने लौटाए 326 गुम और चोरी हुए मोबाइल

इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुम और चोरी हुए 326 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए हैं। ये मोबाइल सिटिजन कॉप ऐप पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ट्रेस किए गए थे। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार बरामद मोबाइल मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में सक्रिय पाए गए थे।

अलग-अलग कंपनियों के ये मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए गए हैं। हालांकि अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि ये मोबाइल किन लोगों के पास और किन परिस्थितियों में पहुंचे थे। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ