सांसद खेल महोत्सव में फूड पॉइजनिंग, दर्जनों खिलाड़ी बीमार

पन्ना/कटनी। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन के दौरान खिलाड़ियों के लिए वितरित किए गए भोजन से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। दूषित भोजन खाने के बाद कटनी जिले के करीब एक दर्जन खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।घटना 25 दिसंबर की बताई जा रही है। पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित खेल महोत्सव के समापन के बाद कटनी जिले के मुड़वारा, रीठी, बहोरीबंद और स्लीमनाबाद क्षेत्र के खिलाड़ी बसों से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें भोजन के पैकेट वितरित किए गए, जिनमें आलू की सब्जी और पूड़ी थी।भोजन करने के कुछ समय बाद ही खिलाड़ियों को उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर बस को पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोका गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन छात्राओं को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया।कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि पन्ना से लाए गए कुल छह बच्चों का इलाज किया गया, जिनमें से तीन को छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष तीन की हालत में सुधार हो रहा है।बीमार खिलाड़ियों में सविता चौधरी (15), शिवानी साहू (15), रुकमणी (15), साहिबा खान (14) निवासी कटनी तथा सविता सिंह (17) और महक (16) निवासी रीठी शामिल हैं।घटना के बाद विपक्षी दलों ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर खबर को दबाने के प्रयास किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ