कटनी–सिंगरौली रेल खंड पर एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से टकराने पर मौत हो गई। यह घटना बरही थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौहा के पास रेलवे ट्रैक पर हुई।मृतक की पहचान अंकित विश्वकर्मा (20) के रूप में हुई है, जो गढ़ौहा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार अंकित कटनी में काम करता था और एक दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के कानों में हेडफोन लगे हुए थे। आशंका है कि वह मोबाइल या संगीत सुनते हुए ट्रैक के पास चल रहा था, इसी दौरान ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और हादसे का शिकार हो गया।बरही थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…








