*हाथी के हमले से महिला की मौत,क्षेत्र में दहशत* पाली से ज्ञान शंकर

*हाथी के हमले से महिला की मौत,क्षेत्र में दहशत* पाली से ज्ञान शंकर क्षेत्र में पिछले चार से डेरा जमाए हुए लोनर हाथी ने मंगलवार की रात एक महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि ग्राम पोटापानी सोनाईपुर में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी गांव की ओर बढ़ता देख ग्रामीणों ने मसाल जलाकर और पटाखे फोड़कर उसे भगाने का प्रयास किया। इस दौरान हाथी अचानक आक्रामक हो गया और मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम को भी दौड़ा लिया, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक भयावह हो गई।वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव की सीमा से बाहर खदेड़ दिया गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। गांव से निकलने के बाद हाथी रात्रि में ही लीमपानी क्षेत्र की ओर पहुंच गया, जहां उसने एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृतका की पहचान फुलसुंदरी पति टीकैत राम, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई। वन विभाग द्वारा हाथी की सतत निगरानी की जा रही है और आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लगातार हो रही हाथी की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

तिवारी का रिपोर्ट

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ