कटनी पुलिस बनाएगी ऑटो-ई-रिक्शा चालकों के QR कोड: स्कैन करने पर मिलेगी ड्राइवर की पूरी जानकारी, अपराध रोकने में मदद

कटनी पुलिस ने शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत चालकों के क्यूआर कोड बनाए जाएंगे। यह निर्णय पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया की अध्यक्षता में हुई ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की बैठक में लिया गया।

इस पहल के तहत, सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें उन्हें अपनी विस्तृत जानकारी भरकर पुलिस को देनी होगी। पुलिस इन विवरणों का उपयोग करके प्रत्येक चालक और उनके वाहन के लिए एक विशिष्ट क्यूआर कोड जनरेट करेगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि यह क्यूआर कोड पुलिस के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होगा। इसे स्कैन करते ही चालक की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। इससे किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी में तेजी आएगी।”

बैठक के दौरान, ऑटो और ई-रिक्शा एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी लाइसेंस संबंधी समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने बताया कि कई चालकों के पास वैध लाइसेंस नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक ने चालकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने उनकी समस्याओं को सुना है और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ