मुख्य बाजार में सख्ती: दुकान की हदों में रहकर करें व्यापार — एसपी व निगमायुक्त का पैदल निरीक्षण, अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

कटनी। शहर के सबसे व्यस्त स्टेशन रोड एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने संयुक्त टीम के साथ बड़ा अभियान चलाया। अभियान में यातायात प्रभारी राहुल पांडेय और कोतवाली टीआई राखी पांडेय भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग तक पैदल भ्रमण करते हुए गलत तरीके से खड़े वाहनों, फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण, लेफ्ट टर्न पर बने अवरोध और सड़क के बीच खड़े दो—चार पहिया वाहनों का मौके पर निरीक्षण किया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अव्यवस्थित पार्किंग और बाहर फैला दुकानों का सामान हटवाया, जिससे आवागमन सुचारू हो सका।

दुकानदारों को चेतावनी — “हद में रहकर व्यापार करें”

निरीक्षण के दौरान एसपी विश्वकर्मा और निगमायुक्त ने व्यापारियों से कहा कि दुकान की निर्धारित सीमा के बाहर सामान फैलाना न केवल आम लोगों के लिए परेशानी बनता है, बल्कि यातायात जाम की मुख्य वजह भी है।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोल बाजार और रूई बाजार का भी निरीक्षण

टीम ने आगे गोल बाजार और रूई बाजार का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने की योजना तैयार की। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही दोनों क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

नए पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश

अभियान के दौरान विश्वकर्मा पार्क और रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया।निर्देश दिए गए कि—

  • विश्वकर्मा पार्क: केवल फोर व्हीलर पार्किंग के लिए विकसित किया जाए।
  • रामलीला मैदान: दो पहिया व चार पहिया दोनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए।
  • अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने और स्‍पष्ट मार्किंग करने के निर्देश दिए।

अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, पुलिस टीम और नगर निगम का पूरा अतिक्रमण अमला मौजूद रहा।अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ