उर्जाधानी कोरबा में सांड का आतंक, 12 साल के स्कूली छात्र पर जानलेवा हमला

कोरबा। उर्जाधानी कोरबा में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 अमरियापारा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक 12 वर्षीय छात्र पर सांड ने हमला कर दिया। पीड़ित छात्र का नाम अक्षय कुमार श्रीवास बताया गया है, जो कक्षा सातवीं में पढ़ता है।जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार रोज की तरह घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था। रास्ते में अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने छात्र को अपने सींगों से उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे सांड के चंगुल से बचाया।घायल छात्र को तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र को सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद पति टीकम राठौर ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शहर में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मांग की कि शहर में घूम रहे आवारा सांडों को तत्काल पकड़ा जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।इधर, घंटाघर हेलीपैड क्षेत्र में भी शनिवार शाम दो सांडों के आपस में भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में आवारा सांडों और मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे राहगीरों में डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी और निर्दोष की जान जोखिम में न पड़े।(रिपोर्ट: जनता वाणी कोरबा)

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ