कटनी में प्यार का झांसा बना जाल! शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

कटनी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बड़वारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को उसे उसके ही गांव रोहनिया से पकड़ा।थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि आरोपी की पहचान ग्राम रोहनिया निवासी 23 वर्षीय मोहित यादव के रूप में हुई है। पीड़िता ने 4 जुलाई 2025 को थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने आरोपी मोहित यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 351(2) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।आखिरकार सोमवार को पुलिस टीम ने मोहित यादव को रोहनिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक