छिंदवाड़ा में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

छिंदवाड़ा में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लियाछिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंगोड़ी बस स्टैंड पर चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक को पहले बुरी तरह पीटा और फिर एक खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम बस स्टैंड पर अहिरी नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी ने एक युवक की जेब में हाथ डाल दिया, जिसके बाद चोरी के शक में लोगों ने एक अन्य युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर उसे पास के खंभे से बांध दिया और दोबारा पीटा।पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारीघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि युवक को जेब में हाथ डालते ही लोगों ने पकड़ा था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।फिलहाल युवक सतना का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के लिए सतना पुलिस से संपर्क किया गया है। पुलिस ने कहा है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक