फिल्मी स्टाइल चोरी: भोपाल में मूक-बधिर बनकर ज्वैलरी दुकान से ₹1.25 लाख के चांदी के जेवर उड़ाए

फिल्मी स्टाइल चोरी: भोपाल में मूक-बधिर बनकर ज्वैलरी दुकान से ₹1.25 लाख के चांदी के जेवर उड़ाएभोपाल। राजधानी भोपाल के चौक बाजार इलाके में एक ज्वैलरी दुकान में शुक्रवार दोपहर एक शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने पहले खुद को मूक-बधिर बताकर भीख मांगने का नाटक किया और जब उसे भीख नहीं मिली, तो मौका पाकर काउंटर पर रखा करीब ₹1.25 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरों से भरा पार्सल चुरा लिया।चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।भीख के बहाने आया, पार्सल उड़ा ले गयाइब्राहिमपुरा रोड पर नरेश वासवानी (50), निवासी बैरागढ़, की रिद्धि सिद्धि नाम से ज्वैलरी दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे डिलीवरी बॉय दुकान पर चांदी के जेवरों से भरा एक पार्सल देकर गया था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान में आया और इशारों में खुद को मूक-बधिर बताते हुए भीख मांगने लगा। जब दुकान में मौजूद महिला ने उसे बाहर जाने को कहा, तो शातिर चोर ने बड़ी चतुराई से काउंटर पर रखे पेपर को पार्सल के ऊपर रखा और फिर पेपर में छिपाकर पार्सल लेकर दुकान से बाहर निकल गया।सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासाकुछ देर बाद जब ज्वैलरी दुकानदारों को चांदी के जेवरों से भरा पार्सल गायब दिखा, तो उन्होंने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चोर की पूरी वारदात सामने आ गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी से पहले आरोपित ने दुकान के आसपास रेकी भी की थी। कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। पार्सल में करीब ₹1.25 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर थे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ