ग्वालियर में शराबी पति की क्रूर करतूत: बेटी के सामने पत्नी की काटी नाक, पति फरारग्वालियर: उपनगर ग्वालियर में शराब के आदी एक सिरफिरे पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की नाक काट डाली। पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी अपनी बेटी के साथ अलग रह रही थी, जो पति को नागवार गुज़रा।बेटी के सामने काटी नाकघटना उपनगर ग्वालियर के रमटापुरा क्षेत्र की है। यहाँ रहने वाला कमल बाथम शराब पीने का आदी है और नशे में अपनी पत्नी भूरी बाथम के साथ रोज मारपीट करता था। पति की इस करतूत से परेशान होकर भूरी बाथम अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी थीं।पति कमल बाथम इस बात से नाराज़ था और लगातार पत्नी पर घर वापस आने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार रात को वह जबरन पत्नी को घर लाने पहुंचा था, लेकिन पत्नी के इनकार करने पर लौट गया।शनिवार को वह दोबारा हसिया लेकर पत्नी के घर पहुंचा। जब पत्नी ने फिर घर चलने से मना किया, तो पति ने बेटी के सामने ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया और फिर हसिये से उसकी नाक काट डाली।आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज की FIRघटना के बाद मां को बचाने के लिए बेटी ने शोर मचाया, जिससे मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपी कमल बाथम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हसिया लेकर भीड़ पर दौड़ा और मौके से भाग निकला।गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्वालियर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और फरार आरोपी कमल बाथम की तलाश की जा रही है।
इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…








