कटनी: बैंक जा रहे पिता-पुत्र की बाइक भिड़ंत में दर्दनाक हादसा, पिता की मौत – बेटा गंभीर घायल

कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक 66 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बंधी पेट्रोल पंप के पास हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नन्धू सिंह परिहार (66 वर्ष), निवासी जमुनिया कलां, अपने बेटे वीरेन्द्र सिंह के साथ बाइक से सलेरिया बैंक जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नन्धू सिंह परिहार को मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र वीरेन्द्र सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।इस हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बड़ेर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर मर्ग कायम कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ