पन्ना: गौवंश को बचाने के चक्कर में बस ने बाइक को कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौत

पन्ना: गौवंश को बचाने के चक्कर में बस ने बाइक को कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौतमध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार सुबह अजयगढ़-छतरपुर बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक बालिका गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, यह परिवार पन्ना के बड़ी देवी पद्मावती मंदिर से दर्शन कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अचानक सड़क पर सामने आए गौवंश को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई।

बस ने सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे निकल गई।इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 9 वर्षीय बच्ची अनारकली ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 19 वर्षीय लाल करण पिता ठुनगा आदिवासी, 13 वर्षीय अंजली पिता रनधीरा आदिवासी और 9 वर्षीय अनारकली पिता रनधीरा आदिवासी के रूप में हुई है। वहीं, 15 वर्षीय बच्ची निशा पिता जीवन आदिवासी का गंभीर हालत में इलाज जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच कर रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ