वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल को मातृ शोक, मां यशोदा पटेल का निधन; सीएम और बीजेपी नेताओं ने जताया दुःख

वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल को मातृ शोक, मां यशोदा पटेल का निधन; सीएम और बीजेपी नेताओं ने जताया दुःखभोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल की माताजी यशोदा पटेल का निधन हो गया है। 88 वर्षीय यशोदाबाई पटेल ने रविवार देर रात श्रीधाम (गोटेगांव) में अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहन शोक व्यक्त किया है।मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारीनरसिंहपुर विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर अपनी मां के निधन की सूचना दी।

उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि, “मेरी प्रेरणा और शक्ति देनेवाली पूज्यनीय माताजी ने श्रीधाम (गोटेगांव) में रात्रि 3:20 बजे अंतिम सांस ली। मां ने मां को अपनी गोद में स्थान दिया। ऊं शांति ऊं शांति।”स्वर्गीय यशोदा पटेल कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल की माताजी के देहांत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गोटेगांव स्थित निज निवास से सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके बाद स्थानीय मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं ने जताया शोकस्वर्गीय यशोदा पटेल के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवडा सहित प्रदेश के कई मंत्रियों और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। तमाम नेताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ