इंदौर में रिटायर्ड BSNL कर्मी की चाकू मारकर हत्या, खेत में मिला शव

इंदौर। 70 वर्षीय रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी रमेश पंवार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहासा में खेत में मिला। शव के पास उनका स्कूटर और मोबाइल भी पड़ा मिला।रमेश बुधवार को ही विजय नगर स्थित मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, जहां वह अल्कोहल विड्राल के इलाज के लिए भर्ती थे। परिवार के अनुसार, उन्होंने घर से मोबाइल रिचार्ज कराने का कहा था, लेकिन वापस नहीं लौटे।गुरुवार सुबह खेत के चौकीदार ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। शव पर हाथ और पेट में चाकू के कई घाव पाए गए। प्रारंभ में पहचान नहीं हो पाई, लेकिन बाद में शव रमेश पंवार के रूप में पहचान लिया गया।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, शव के पास स्कूटर और मोबाइल मिलने से लूट की आशंका से इनकार किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में रमेश अकेले ही जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक