PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा : विकास और आदिवासी कल्याण पर केंद्रित

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष पांचवीं बार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। धार जिले के बदनावर में देश के पहले PM मित्र पार्क (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड एपेरल पार्क) का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे स्वस्थ नारी-सशक्त समाज अभियान की भी शुरुआत करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राजनीतिक रैली या चुनावी अभियान नहीं, बल्कि विकास और सेवा कार्यों पर केंद्रित है। खास बात यह है कि पीएम मोदी पिछले चार वर्षों में दूसरी बार अपने जन्म दिवस पर मध्य प्रदेश में रहेंगे।धार का चयन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आदिवासी क्षेत्र है। प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी समुदाय से जुड़ाव का संदेश देते हुए कांग्रेस की रणनीति को भी चुनौती दे रहे हैं, जिसमें आदिवासियों को गैर-हिंदू बताने की कोशिश की जाती है।

पीएम मित्र पार्क के लिए अब तक टेक्सटाइल कंपनियों ने 23,146 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।इसके अलावा, पीएम मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, नारी सशक्तीकरण सम्मेलन, और नदी जोड़ो अभियान जैसी परियोजनाओं का शुभारंभ भी कर चुके हैं।

इस वर्ष उन्होंने बिहार में सात, उत्तर प्रदेश में छह, गुजरात में चार और मध्य प्रदेश में पांच दौरे किए हैं।प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य पीढ़ी परिवर्तन को मजबूत करना और विकास की दिशा में राज्य को अग्रसर बनाना है। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘आदि सेवा पर्व’ का भी आयोजन किया जाएगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ