लेडी हेड कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या: सीधी में पति ने बेसबॉल बैट से हमला किया; बेटी बोली- मां ने खाना नहीं बनाया, इसलिए मार डाला

सीधी में लेडी हेड कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पति ने विवाद के बाद बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल सबिता साकेत (38) और उनके पति वीरेंद्र साकेत (40) का लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी दोनों का झगड़ा हुआ। इसी दौरान वीरेंद्र ने सबिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबिता कमर्जी थाने में पदस्थ थीं और पति के साथ पुलिस लाइन में रहती थीं।

वारदात के बाद की दो तस्वीरें…

बेटी से बात कर रही थी, तभी हुआ झगड़ा
सबिता और वीरेंद्र की शादी को 26 साल हो गए हैं। दोनों का एक बेटा (24) और बेटी (20) है। बेटी ने बताया, भाई भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। कल रात मैं नानी के घर थी। रात में मां से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान खाना नहीं बनाने को लेकर मां और पापा में झगड़ा हुआ। मैं फोन सब सुन रही थी। पापा ने मां की हत्या कर दी। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी।

रात 9 बजे ड्यूटी से लौटी थी सबिता
कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे तक सबिता ने ड्यूटी की और घर चली गई थी। उसके पति की खुद की गाड़ी थी, जिसे उसने जल संसाधन विकास में लगाया है। जहां वह ड्राइवर का काम करता है।

सुबह पुलिस को जानकारी मिली
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण घरेलू विवाद है। इस घटना से परिवार के साथ ही पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ