मंदसौर में सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में तकनीकी गड़बड़ी, कलेक्टर ने आग लगने की बात से किया इनकार

मंदसौर। गांधीसागर फारेस्ट रिट्रीट में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट एयर बैलून में सवारी करने गए। आयोजक कंपनी लल्लू जी एंड संस ने बिना जांच-पड़ताल के सीएम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को बैलून में सवार करा दिया। तकनीकी खराबी और 20 किमी प्रतिघंटा की तेज हवा के कारण बैलून उड़ नहीं सका। एक तरफ झुकने से उसके निचले हिस्से में आग लग गई। कर्मचारियों ने समय रहते आग बुझाई और सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।इस घटना पर कलेक्टर ने आग लगने की बात से इनकार किया है। पर्यटन विकास निगम ने गांधीसागर महोत्सव के आयोजन के लिए लल्लू जी एंड संस को पांच साल का ठेका दिया है, लेकिन कंपनी की लापरवाही लगातार बनी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ किया और रात भर वहीं विश्राम किया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    शहडोल मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट, लेबर रूम बना जंग का अखाड़ा

    शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में महिला इंटर्न डॉक्टरों के बीच आपसी विवाद और जमकर मारपीट हो गई। घटना शुक्रवार रात को हुई, जिसमें एक डॉक्टर…

    चोरी का आरोपी इलाज के बहाने पुलिस हिरासत से फरार

    तेंदूखेड़ा। दो दिन पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार चोर को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में भर्ती किया था। आरोपी पुलिस की निगरानी में था,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    शहडोल मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट, लेबर रूम बना जंग का अखाड़ा

    शहडोल मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट, लेबर रूम बना जंग का अखाड़ा

    चोरी का आरोपी इलाज के बहाने पुलिस हिरासत से फरार

    चोरी का आरोपी इलाज के बहाने पुलिस हिरासत से फरार

    किसानों ने खाद और बिजली समस्या को लेकर किया प्रदर्शन: कटनी के बड़वारा में कलेक्टर को 13 सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

    🚨 बड़ी खबर | कटनी 🚨

    🚨 बड़ी खबर | कटनी 🚨

    MP News: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक की खबरें भ्रामक, मंदसौर कलेक्टर ने किया खंडन

    MP News: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक की खबरें भ्रामक, मंदसौर कलेक्टर ने किया खंडन

    जबलपुर नगर निगम और 16 जोन कार्यालयों में लोक अदालत, सर्वर डाउन से करदाताओं को परेशानी

    जबलपुर नगर निगम और 16 जोन कार्यालयों में लोक अदालत, सर्वर डाउन से करदाताओं को परेशानी